Shiksha Jagrukta Abhiyan avam Praman Patra Vitran Samaroh
02 Dec 2023

Patna, 2 December 2023: जन शिक्षण संस्थान आद्री, पटना  के द्वारा शहर के अलग-अलग सलम बस्तियों में सिलाई कटाई, कंप्यूटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्यूटीशियन हुनर  का प्रोग्राम चलाया जा रहा है। इस अवसर पर पटना के अशोक राजपथ में स्थित दीप गंगा complex के कांफ्रेंस हॉल में शिक्षा जागरुकता अभियान एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय पूर्व मुख्यमंत्री बिहार सरकार, सह संस्थापक  (HAM) श्री जीतन राम माँझी उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान आद्री पटना द्वारा चल रहे प्रशिक्षण केंद्र के लाभार्थी छात्र-छात्राओं को पूर्व मुख्यमंत्री श्री जीतन राम मांझी के हाथों प्रमाण पत्र वितरण कराया गया।